Lueden

Slzii.com Sichen

Sichen (Neiegkeeten)

दरभंगा में व्यवसायी को पाकिस्तान से आया कॉल:कहा - बम सेट कर दिया, मुझे पेमैंट दो; इस्लामाबाद मस्जिद बलास्ट से हो सकता है कनेक्शन!
दरभंगा में एक व्यवसायी को पाकिस्तान से कॉल आया है। कॉल करनेवाले ने खुद को पाकिस्तान का बताया। उसने व्यवसायी से कहा कि मैने बम सेट कर दिया है, मुझे पेमेंट करों। जब व्यवसायी ने कहा कि कॉल इंडिया में लगा है तो कॉलर ने फोन काट दिया। यह धमकी भरा फोन 5 फरवरी को शाम 4 बजकर 59 मिनट पर आया था। मामले को लेकर भयभीत व्यवसायी ने स्थानीय सिंहवाड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई हैं। सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल और नंबर की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है और उसका मकसद क्या था? बताया जा रहा है कि पुलिस के पास बातचीत का एक ऑडियो क्लिप है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने व्यवसायी को आश्वासन दिया है कि मामले में जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुआ है धमाकापाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक, हमले में 31 लोगों की मौत हो गई है और 169 घायल हुए हैं। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में 69 मौतों की जानकारी आई थी। इस्लामाबाद के पुलिस चीफ ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अधिकारियों को आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।तीन महीने पहले आत्मघाती धमाके में 12 लोग मारे गए थे इससे पहले भी 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला और सत्र न्यायालय के बाहर आत्मघाती धमाका हुआ था। उस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक, बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है, जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था। 2025 में TTP के हमलों में 90% की वृद्धि हुई है। वहीं बलूच आर्मी (BLA) के हमलों में 60% बढ़ोतरी हुई। इस्लामिक स्टेट- खुरासान (IS-K) ने अब पाकिस्तानी शहरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित इलाके हैं। देश भर की कुल आतंकी घटनाओं में से 90% इसी इलाके में हुईं। रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को लगातार दूसरे साल पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बताया गया। 2024 में इस ग्रुप ने 482 हमले किए, जिसकी वजह से 558 मौतें हुई थीं, जो 2023 के मुकाबले 91% ज्यादा हैं।
2026-02-06 15:59:53

Wat méchs du?

0.042606115341187


Neiegkeeten
Neiegkeeten

Lescht Neiegkeeten an Iwwerschrëften
दरभंगा में एक व्यवसायी को पाकिस्तान से कॉल आया है। कॉल करनेवाले ने खुद को पाकिस्तान का बताया। उसने व्यवसायी से कहा कि मैने बम सेट कर दिया है...
Neiegkeeten