Loading

Slzii.com Search

Search (News)

गर्मी पर सीएम ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग:कहा- पानी, बिजली और इलाज की समुचित व्यवस्था हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गर्मी पर सीएम ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग:कहा- पानी, बिजली और इलाज की समुचित व्यवस्था हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
hindi domestic

निर्देश- ट्रांसफॉर्मर खराब होने, बार-बार बिजली कटने जैसी शिकायतों का तुरंत निपटारा हो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर राज्य के वरीय अधिकारियों और सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में किसी भी जिले में पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए। सभी जल स्रोतों जैसे चापाकल, जलापूर्ति योजनाएं और पानी टैंकर की नियमित निगरानी की जाए। जहां भी पानी की समस्या सामने आए, वहां तुरंत समाधान किया जाए। लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने, बार-बार बिजली कटने या सप्लाई बाधित होने जैसी शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट वेव और लू से प्रभावित मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था हो। तेज हवा व थंडरिंग से फिर बिजली उपकरण को नुकसान, कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही राजधानी में शाम को मौसम ने फिर से बिजली वितरण सिस्टम को प्रभावित किया। इसके कारण कई स्थानों पर बिजली नहीं रही। तेज हवा, थंडरिंग के कारण कई स्थानों पर लोकल फॉल्ट आए। इसके कारण शाम और देर रात तक कई क्षेत्रों में बिजली कटी रही। शहर में लोकल फॉल्ट इतना ज्यादा था कि देर रात तक बिजली कर्मी उन्हें दुरुस्त करने में जुटे रहे। रांची एसई डीएन साहू ने बताया कि खराब मौसम के कारण बिजली उपकरणों को कुछ जगहों पर नुकसान पहुंचा है। कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बिजली बहाल कर दी गई है। कई स्थानों पर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
2026-05-05 00:00:00

What are you doing?

0.061172962188721


News
News

Latest News and Headlines
निर्देश- ट्रांसफॉर्मर खराब होने, बार-बार बिजली कटने जैसी शिकायतों का तुरंत निपटारा हो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दिल्ली से वीडियो ...
News