भाई घन्हैया जी की याद में भाई घन्हैया जी सेवक दल की ओर से महान गुरमत समागम आयोजित किए गए। समागम पंचरत्न भाई जसबीर सिंह जी खालसा खन्ना वाले और महंत तीरथ सिंह जी गोनियाना मंडी वालों की प्रेरणा से गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन हॉस्पिटल गुरु नानक मिशन चौक में करवाया गया। समागम में सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई हरविंदर सिंह के अलावा भाई दविंदर सिंह खालसा सोहाने वालों ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन और गुरमत विचारों से संगत को आनंद-विभोर किया। मंच संचालन की सेवा प्रिंसिपल रणजीत सिंह ने निभाई। समागम में विशेष रूप से संत बाबा मनजीत सिंह बशीरपुरा वाले, गुरबख्श सिंह जुनेजा, सुखदेव सिंह गांधी परमिंदर सिंह डिंपी, जतिंदर सिंह खालसा, दविंदर सिंह, राजिंदर सिंह मिगलानी, हरप्रीत सिंह नीटू, अमरजीत सिंह किशनपुरा, हरप्रीत सिंह, जगजीत सिंह गाबा, हरजोत सिंह लक्की, गुरविंदर सिंह मझेल आदि उपस्थित रहे।
2026-05-05 00:00:00